गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
काशीपुर, जून 27 -- काशीपुर, संवाददाता। ग्राम दभौरा मुस्तकम स्थित काशीपुर बेवरेज प्राइवेट लिमिटेड के वेस्टेज गत्ता गोदाम में शनिवार तड़के अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही प्रभारी अग्निशमन अधिकारी श्याम सिंह के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। दमकल कर्मियों ने मोटर फायर इंजन से होज़ लाइन बिछाकर पानी की बौछारें कीं, जिससे आग फैक्ट्री के अन्य हिस्सों तक नहीं फैल सकी और एक बड़ा हादसा टल गया। अग्निशमन विभाग के अनुसार, घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। राहत एवं बचाव अभियान में चालक दीपक राठौर, सोमवीर पवार तथा फायरमैन अर्जुन सिंह, राजेश जिनगोडी, राहुल शाह और महिला फायरमैन ज्योति ने अहम भूमिका निभाई। इसी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.