सहरसा, मार्च 19 -- सहरसा, निज संवाददाता। जीविका की जिला परियोजना समन्वयन इकाई सहरसा के तत्वावधान में बुधवार को कौशकी जीविका शिक्षण प्रशिक्षण केंद्र सुलिन्दाबाद में संचार थीम पर बुधवार को एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक श्लोक कुमार, प्रबंधक संचार सुधा दास, प्रबंधक स्वास्थ्य एवं पोषण सुनील कुमार, प्रशिक्षण अधिकारी अनुप्रिया पंजियार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यक्रम को संबोधित करते जिला परियोजना प्रबंधक ने कहा कि जीविका की विभिन्न गतिविधियों और योजनाओं को गांव-गांव तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में संचार की महत्वपूर्ण भूमिका है। अगर सही समय पर सूचना आमजन तक पहुंचे तो योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिल सकता है। उन्होंने आधुनिक संचार माध्यमों का अधिकतम उपयोग करते जीविका की...