रामगढ़, अप्रैल 18 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। श्री कृष्ण विद्या मंदिर के लिए उल्लास, प्रेरणा और बहुआयामी गतिविधियों से भरा रहा। दिन की शुरुआत कराटे प्रशिक्षण कक्षा से हुई, जहां विद्यार्थियों ने आत्मरक्षा के गुर सीखते हुए अनुशासन, शारीरिक दक्षता और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया। सीसीए पीरियड में जूनियर वर्ग के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें नर्सरी से कक्षा द्वितीय तक के बच्चों के लिए अंग्रेजी कविता वाचन प्रतियोगिता और कक्षा तृतीय से पंचम तक के छात्रों के लिए कहानी वाचन प्रतियोगिता हुई। नन्हे विद्यार्थियों ने अपनी मधुर प्रस्तुति, स्पष्ट उच्चारण और आत्मविश्वास से सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिताओं का संचालन अंग्रेजी शिक्षक पार्थो सरकार और शाहीन नाज ने किया। खेल गतिविधियों में खो-खो प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला विशेष आकर्षण रहा, जिसकी ...