गतिविधियां सक्रिय रखने का निर्देश
लखनऊ, जून 21 -- लखनऊ। भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण के तहत सभी 25 मंडलों में शक्ति केंद्र स्तर की मासिक बैठकें आयोजित की गईं। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार, समन्वय एवं बूथ स्तर की गतिविधियों को सक्रिय बनाए रखने के लिए निर्देश दिया गया। इन बैठकों में शक्ति केंद्र संयोजक, प्रभारी तथा मंडल प्रभारियों ने सक्रिय रूप से सहभागिता की। महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि इन बैठकों का उद्देश्य शक्ति केंद्र स्तर पर संगठनात्मक संरचना को और अधिक मजबूत करना तथा पार्टी के विभिन्न आयामों को प्रभावी रूप से धरातल पर क्रियान्वित करना है। यह भी पढ़ें- शक्ति केंद्र बैठकों में संगठन ने दिखाई सक्रियता
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.