गतका प्रतियोगिता में सुनील ने जीता कांस्य पदक
बस्ती, अगस्त 25 -- हर्रैया। रामपुर में 22 से 23 अगस्त तक आयोजित सातवीं राज्यस्तरीय गतका प्रतियोगिता में जनपद की एलडी मार्शल आर्ट्स स्पोर्ट्स अकादमी, हर्रैया के खिलाड़ी सुनील गुप्ता ने प्रतिभाग किया। बस्ती जनपद का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने अंडर-25 आयुवर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। गतका एसोसिएशन ऑफ बस्ती के महासचिव करुणेश मणि पाठक ने बताया कि सुनील गुप्ता ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीता। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र और जनपद का नाम रोशन हुआ है। प्रतियोगिता में रामपुर, वाराणसी, अलीगढ़, बुलंदशहर, गाजीपुर, बलिया, मिर्जापुर, इटावा, शाहजहांपुर, लखनऊ, चंदौली, रायबरेली और गाजियाबाद की टीमों ने प्रतिभाग किया। सुनील की सफलता पर कविता त्रिपाठी, अशोक शुक्ला, अर्जुन पंडित, विनय, वीरेंद्रनाथ वरुण, रजनीश मिश्रा, भानुप्रताप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.