बोकारो, अगस्त 24 -- सोमवार को चिन्मय विद्यालय बोकारो की गतका चैंपियन छात्राओं को स्कूल परिसर में सम्मानित किया गया। 15 सदस्यीय बालिका दल ने विभिन्न आयु वर्गों में स्वर्ण व रजत पदक हासिल किए। प्रतियोगिता में छह छात्राओं का चयन राष्ट्रीय गतका प्रतियोगिता के लिए हुआ है। सेंट जेवियर इंटरनेशनल स्कूल धनबाद में 22 व 23 अगस्त को आयोजित चतुर्थ झारखंड राज्य गतका चैंपियनशिप हुआ था। अंडर-14 वर्ग में आराध्या अवनीश सिंह, अनुष्का ठाकुर, जनप्रीत कौर व अनिका श्रीवास्तव ने स्वर्ण पदक जीता। अंडर-17 वर्ग में प्रिया कुमारी, आराध्या राय, जयश्री गुप्ता व स्तुति श्री ने रजत पदक हासिल किया। अंडर-19 वर्ग में पलक गौतम व शिवांगी राज ने स्वर्ण, जबकि रशिका नयन, सुनिधि रतन, प्रकृति बर्नवाल, भावना कुमारी व समृद्धि सिंह ने रजत पदक जीते। यह भी पढ़ें- सेंट जेवियर्स के कर्त...