गणेश से यूनिवर्सिटी चौराहे तक 34 करोड़ से बनेगी स्मार्ट सड़क
गोरखपुर, मई 28 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता गणेश चौराहे से यूनिवर्सिटी चौराहे और अलंकार ज्वेलर्स से डीएम आवास होते हुए हरिओम नगर तिराहे की सड़क 34 करोड़ रुपये की लागत से स्मार्ट बनेगी। सड़क का निर्माण अगले साल सितम्बर तक पूरा होगा। स्मार्ट सड़क पर बिजली के तार अंडरग्राउंड होंगे। ड्रेनेज से लेकर स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था से नागरिकों को राहत मिलेगी।
स्मार्ट सड़क की लंबाई स्मार्ट सड़क कुल 1640 मीटर लंबी होगी। इसके तहत गणेश चौराहे से यूनिवर्सिटी चौराहे की कनेक्टिंग सड़क को भी स्मार्ट बनाया जा रहा है। इसमें अलंकार ज्वेलर्स से एचपी स्कूल, डीएम आवास होते हुए हरिओम नगर तिराहे तक की सड़क पर सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। खैर, नगर निगम के जिम्मेदारों का दावा है कि स्मार्ट सड़क से जहां अतिक्रमण हटेगा वहीं ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात भी मिल जाएगी। बता दें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.