मथुरा, मार्च 26 -- स्वतंत्रता आंदोलन और राष्ट्रीय एकता के अग्रदूत महान पत्रकार शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी जी के 96 वें बलिदान दिवस पर एक विचार गोष्ठी व पुष्पांजलि का आयोजन अखिल भारतीय साम्प्रदायिकता विरोधी समिति के कैंप कार्यालय पर कामरेड शिवदत्त चतुर्वेदी की अध्यक्षता में किया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थी जी को ऐसा व्यक्तित्व बताया जिनके लिए पत्रकारिता आजादी और जनता की एकता को मजबूत करने वाला मिशन थी। वह क्रांतिकारियों के संरक्षक थे। जिनकी शहादत को स्वय महात्मा गांधी ने अपने लिए अनुकरणीय बताया। इस अवसर पर एक प्रस्ताव पारित कर शाहजहांपुर में काकोरी कांड के अमर शहीद पंडित रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, ठाकुर रोशन सिंह और राजेंद्र लाहिड़ी की प्रतिमाएं बुलडोजर से ध्वस्त करने की निगम प्रशासन की कड़ी निंदा की गई। स्वतंत्रता सेनानी गौरी दत्त ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.