मुंगेर, अप्रैल 25 -- धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा प्रखंड के मोहनपुर स्थित कुलेश्वर नाथ मंदिर प्रांगण में आयोजित नौ दिवसीय शिव महापुराण कथा के दौरान शुक्रवार को भगवान गणेश एवं कार्तिकेय का जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर पूरी तरह भक्तिमय माहौल में रंगा नजर आया। कथा के दौरान कथावाचक ने भगवान गणेश और कार्तिकेय के जन्म प्रसंग का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने बताया कि भगवान गणेश बुद्धि, विवेक और विघ्नहर्ता के प्रतीक हैं, जबकि कार्तिकेय साहस, शक्ति और वीरता के प्रतीक माने जाते हैं। उनके जीवन प्रसंगों से हमें कर्तव्यनिष्ठा, संयम और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है। यह भी पढ़ें- गणेश विवाह प्रसंग का किया भावपूर्ण वर्णन जन्मोत्सव के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना, आरती और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.