गणेश विसर्जन यात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाब
गाज़ियाबाद, सितम्बर 25 -- लोनी, अफजल खान। लोनी में हिंदू रक्षा दल ने शुक्रवार को गणेश विसर्जन यात्रा निकाली। गणेश प्रतिमा के विसर्जन के लिए अलग अलग कॉलोनियों से लोग झांकियों के साथ लोनी बार्डर थाना क्षेत्र स्थित विद्युत उपकेंद्र के पास एकत्र हुए। यहां से यात्रा लोनी तिराहा, गिरी मार्केट, से होते हुए यमुना घाट पर पहुंच कर समाप्त हुई। इस दौरान हिन्दू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री अमित प्रजापति, प्रदेश अध्यक्ष श्रवण चंदेल और वरिष्ठ प्रचारक सन्नी बजरंगी ने भक्तों के साथ लोनी तिराहा पर सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया। भक्तों ने ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में यमुना घाट पर प्रशासन के कृत्रिम घाट में भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया। यह भी पढ़ें- Kannauj News: रिमझिम बारिश के बीच गजानन की विदाई मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.