नई दिल्ली, सितम्बर 23 -- गणपति बप्पा मोरया। महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी की धूम और ये जयकारा खूब सुनाई पड़ता है। 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी मनाई गई है और इसी के साथ लोगों ने पंडाल से लेकर घरों में गणपति की मूर्ति की स्थापना की। अब महाराष्ट्र ही नहीं बल्कि देश के लगभग हर कोने में बप्पा का उत्सव लोग धूमधाम से मनाते है। हालांकि अगर सामान्य तौर से देखा जाए तो 23 सितंबर यानी आज के दिन गणेश महोत्सव का दिन पूरा हुआ है लेकिन गणपति का विसर्जन आज ना होकर 25 सितंबर को किया जाना है और इस दिन पंचक का साया भी लग रहा है। ऐसे में गणपति विसर्जन को लेकर कई तरह के सवाल मन में हैं। तो चलिए जानते हैं कि आखिर इस बार 10 दिन ना होकर ये उत्सव 12 दिन का क्यों है और क्या विसर्जन पंचक के रहते किया जा सकता है?आज क्यों नहीं होगा गणपति विसर्जन पंचांग तिथि के हिसाब से गणे...