पलामू, जून 24 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। गणेश लाल अग्रवाल कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई-1 एवं 2 के बैनर तले संचालित नशा मुक्त भारत सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. जसबीर बग्गा के निर्देशन आयोजित कार्यक्रम में नशा मुक्त भारत विषय पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। स्वस्थ एवं जागरूक समाज के निर्माण की अपील करते हुए यह समझाया कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. जसबीर बग्गा ने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है और उन्हें नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। महाविद्यालय की बर्सर डॉ. विभा शंकर ने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज में जागरूकता फैलाने ...