गणेश मिश्रा महामंत्री और सरोज बने प्रदेश मंत्री
धनबाद, मार्च 29 -- झारखंड भाजपा के प्रदेश कमेटी की घोषणा कर दी गई है। धनबाद जिले से दो भाजपाइयों को प्रदेश कमेटी में जगह मिली है। धनबाद ग्रामीण से गणेश मिश्रा को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। वहीं धनबाद महानगर से सरोज सिंह को प्रदेश मंत्री के रूप में कमेटी में जगह दी गई है। चंदनकियारी के पूर्व विधायक एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी को भी प्रदेश महामंत्री के रूप में संगठन में जगह दी गई है। मालूम हो कि बाउरी पिछला विधानसभा चुनाव हार गए थे। धनबाद विधायक राज सिन्हा ने नई प्रदेश कमेटी का शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश अघ्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में प्रदेश में भाजपा की नई कमेटी सांगठनिक मजबूती प्रदान करेगी। धनबाद भाजपा की ओर से महानगर अध्यक्ष श्रवण राय समेत जिला कमेटी ने नई प्रदेश कमेटी की घोषणा का स्वागत किया है। धनबाद के गणेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.