गणेश महोत्सव में रुद्र राग-श्री महाकाल संध्या रहेगी मुख्य आकर्षण
रिषिकेष, सितम्बर 11 -- न्यू स्टार क्लब ऋषिकेश और श्री गणपति सेवा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में 14 से 16 सितंबर तक तीन दिवसीय छठे गणेश महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव में धार्मिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों के साथ भजन संध्याओं का आयोजन किया जाएगा। हरिद्वार रोड स्थित आशीर्वाद वाटिका में आयोजित होने वाले गणेश महोत्सव के लिए तैयारियां चल रही है। न्यू स्टार क्लब के संस्थापक केके सचदेवा ने बताया कि 14 से 16 सितंबर तक छठा गणेश महोत्सव होगा। 15 सितंबर को शाम 7 बजे रुद्र राग श्री महाकाल संध्या आकर्षण का केंद्र बनेगी। इस विशेष संध्या में दिल्ली के टी-सीरीज फेम नितिन चक्रधारी एवं उनकी टीम द्वारा भगवान महाकाल को समर्पित भव्य भजन एवं संगीतमय प्रस्तुति दी जाएगी। यह भी पढ़ें- Kashipur News: 14 सितंबर से 15 दिवसीय श्रीकृष्ण रासलीला का आयो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.