मिर्जापुर, फरवरी 17 -- पटेहरा। विकास खंड के रामपुर स्थित प्राचीन गणेश मंदिर पर सोमवार को मेला के दूसरे दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन कर मेले का लुत्फ उठाया। मंदिर समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र यादव व मेला व्यवस्थापक रामनरेश गोंड ने बताया कि तीन दिवसीय मेला का समापन मंगलवार को होगा। वहीं सोमवार को मेले के दूसरे दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन पूजन किए। मेले में लगभग पांच सौ से अधिक दुकाने सजाई गयी है। व्यवस्था को सुदृण करने के लिए पुलिस बल के साथ समिति के लोग मुस्तैदी से लगे हुए है। इस दौरान जयंतलाल, रामजी यादव, कुंवर सिंह व्यवस्था में लगे रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...