गणेश फार्मा की जांच के लिए दिल्ली जाएगी टीम
बांदा, अक्टूबर 7 -- बांदा। कोडीन कफ सीरप के करोड़ों के कारोबार से जुड़े मामलें में पुलिस की जांच आरोपियों से पूछताछ के बाद दिल्ली की गणेश फार्मा की ओर है। जल्द ही अब अगली कड़ी खंगालने पुलिस टीम दिल्ली जाने की तैयारी में है। इस फर्म के द्वारा बांदा, हमीरपुर, अतर्रा, चित्रकूट और सतना की उन फर्मों की भी जांच होगी, जिनके नाम पूछताछ में सामने आए हैं। उनकी संपत्तियों और लेनदेन से जुड़े तथ्य मिले हैं। बीते दिनों पुलिस टीम ने प्रियांशु गुप्ता से सीरप की खरीद-सप्लाई, प्रवीण उर्फ लकी से बैंक लेनदेन और रोहित पांडेय से बांदा के बाहर भेजी गई खेप आदि के बारे में जानकारी जुटाई थी। जांच में सामने आया है कि कोडीनयुक्त कफ सीरप की एक सप्लाई दिल्ली की गणेश फार्मा से हुई थी। पुलिस ने कंपनी से खरीद-बिक्री, आर्डर, भुगतान और सप्लाई का ब्योरा मांगा था, लेकिन अभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.