हरदोई, जनवरी 23 -- हरदोई। ऐतिहासिक नुमाइश मैदान में 100 सालों से अधिक समय से हो रही रामलीला और नुमाइश प्रदर्शनी का शुक्रवार को गणेश पूजन कर शुभारंभ किया गया। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष व मेला कमेटी प्रबंधक रामप्रकाश शुक्ला ने बताया कि जनपद की धर्मपीठ बाबा मंदिर से सिंहासन आने की परंपरा निभाई गई। इसके बाद विधिवत पूजन हुआ। शहर के नुमाइश चौराहे के पास स्थित मैदान में लगने वाला यह मेला हर वर्ष जनवरी के अंतिम सप्ताह से शुरू होकर होली तक चलता है। मेले की शुरुआत रामलीला से होती है। इसमें कलाकार रामायण के पात्रों का अभिनय करते हैं। इसके बाद भगवान राम की झांकी पूरे शहर में निकाली जाती है। नुमाइश मेले में झूले, मौत का कुआं, हर माल वाली दुकानें, सॉफ्टी आइसक्रीम सहित मनोरंजन और खरीदारी के अनेक साधन उपलब्ध रहते हैं। यह मेला न केवल जिले बल्कि आसपास के जनप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.