नई दिल्ली, सितम्बर 11 -- गणेश चतुर्थी 14 सितंबर को है। इसी दिन लोग घरों में बप्पा की मूर्ति को स्थापित करेंगे। हालांकि मार्केट जाकर कई बार स्थिति ऐसी आती है कि समझ ही नहीं आता है कि कौन सी मूर्ति ली जाए? ये सवाल तो जरूर मन में आता है कि गणेश जी की मूर्ति में सूंड किस ओर होनी चाहिए? सूंड किस ओर होनी चाहिए इस बात का खास ध्यान तो जरूर रखना चाहिए। इसके अलावा भी मूर्ति लेते हुए कुछ और भी विशेष चीजों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। इन नियमों को जानें और साथ में ये भी जानें कि आखिर दाईं और बाईं सूंड को लेकर क्या धार्मिक महत्व है?बाईं सूंड वाले गणेश जी होते हैं शुभ हिंदू धर्म मान्यता के हिसाब से जब घर में स्थापना करनी हो तो बाईं तरफ सूंड वाले गणेश जी शुभ माने जाते हैं। जिस मूर्ति में सूंड बाईं ओर होती है उन्हें वाममुखी गणेश जी कहा जाता है। ऐसी मूर्ति क...