जौनपुर, मार्च 20 -- जौनपुर, संवाददाता। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय जौनपुर में गुरुवार को सहायक संभागीय परिवहन कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक निर्वाचन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जौनपुर के जिला अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. प्रदीप सिंह ने किया। विशिष्ट अतिथि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संरक्षक राकेश कुमार श्रीवास्तव एवं ग्राम विकास अधिकारी संघ के जिला मंत्री रामकृष्ण पाल रहे। इस दौरान गणेश दत्त मिश्र को जिलाध्यक्ष, दीपक कुमार श्रीवास्तव को जिला मंत्री, मो. आरिफ को उपाध्यक्ष, राजेश कुमार श्रीवास्तव को संगठन मंत्री तथा धर्मेंद्र को जिला कोषाध्यक्ष के पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...