गोरखपुर, अप्रैल 23 -- सचित्र - रात में दो वाहनों के टक्कर के बाद हुआ विवाद, पुलिस ने हटाया- पुलिस से भिड़ने लगे थे दोनों पक्ष, गाड़ी किनारे कराकर आवागमन शुरू करायागोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। कैंट इलाके के गणेश चौक पर बुधवार की रात 10.15 बजे दो वाहनों की टक्कर के बाद दोनों ही कार चालक आपस में उलझ गए। बीच रोड पर गाड़ी खड़ी कर विवाद करने की वजह से जाम लग गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शांत कराने की कोशिश करने लगी। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक पुलिस से ही भिड़ गए। पुलिस ने बल प्रयोग कर विवाद कर रहे लोगों को हटाया और आवागमन शुरू कराया। यह भी पढ़ें- 22 वाहनों का चालान, 29 हजार का समन जानकारी के मुताबिक, रात में एक कार की बाइक से टक्कर हो गई। इसके बाद कार वाला जाने लगा, लेकिन बाइक सवार कार को ओवरटेक करके रोक लिए। आरोप है कि कार से ...