नई दिल्ली, अगस्त 20 -- Ganesh Chaturthi 2026: भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को गणेश चतुर्थी मनाई जाती है। इस दिन घर-घर गणपति की स्थापना होती है। दस दिनों तक चलने वाले गणेश उत्सव में भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के साथ अलग-अलग जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होते हैं। अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति विसर्जन के साथ उत्सव का समापन होता है। इस साल गणेश चतुर्थी की तारीख को लेकर भी लोगों के बीच सवाल हैं। पंचांग के अनुसार, 2026 में गणेश चतुर्थी 14 सितंबर, सोमवार को मनाई जाएगी। इस दिन गणपति स्थापना और पूजा के लिए मध्याह्न का समय विशेष माना गया है।गणेश चतुर्थी 2026 कब है? गणेश चतुर्थी 14 सितंबर 2026, सोमवार को है। इस दिन भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी तिथि रहेगी। पंचांग के अनुसार, चतुर्थी तिथि 14 सितंबर को सुबह 7:06 बजे शुरू होगी और 15 सितंबर को सुबह 7:4...