नई दिल्ली, सितम्बर 14 -- Ganesh Chaturthi 2026: गणेश चतुर्थी का त्योहार आज यानी 14 सितंबर 2026, सोमवार को मनाया जा रहा है। गणपति भक्तों के लिए आज का दिन खास है। घरों और मंदिरों में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जाएगी। अगर आप भी आज बप्पा को घर लाने की तैयारी कर रहे हैं तो स्थापना के समय का ध्यान रखना जरूरी है। पंचांग के अनुसार गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की पूजा और स्थापना के लिए सुबह 11:02 बजे से दोपहर 1:31 बजे तक का समय शुभ है। इस दौरान गणपति की स्थापना करके विधि-विधान से पूजा की जा सकती है। यह करीब 2 घंटे 29 मिनट का समय है। लेकिन अगर किसी कारण से यह समय निकल जाए तो क्या बप्पा की स्थापना नहीं की जा सकती? क्या फिर अगले शुभ समय का इंतजार करना चाहिए? और क्या राहुकाल में गणपति स्थापना की जा सकती है?पहले जानें चतुर्थी तिथि कब...