गणेश चतुर्थी मेले में ट्रेनों में बढ़ेंगे जनरल कोच, यात्रियों को मिलेगी राहत
रुडकी, सितम्बर 9 -- लक्सर, संवाददाता। गणेश चतुर्थी मेले पर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए मुरादाबाद मंडल से संचालित कई ट्रेनों में अस्थायी रूप से जनरल कोच बढ़ाने का निर्णय लिया है। इससे हरिद्वार और ऋषिकेश की ओर जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव के अनुसार ट्रेन संख्या 54481 हरिद्वार-ऋषिकेश, 54482 ऋषिकेश-हरिद्वार और 54483 हरिद्वार-ऋषिकेश में तीन-तीन अतिरिक्त सामान्य कोच लगाए जाएंगे। यह सुविधा 12 सितंबर से दो अक्टूबर तक उपलब्ध रहेगी। वहीं ट्रेन संख्या 54484 ऋषिकेश-हरिद्वार में 13 सितंबर से तीन अक्टूबर तक तीन अतिरिक्त जनरल कोच लगाए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.