गणेश चतुर्थी पर शंकराचार्य का संदेश, सद्बुद्धि और विवेक के लिए करें गणपति की आराधना
हरिद्वार, सितम्बर 14 -- गणेश चतुर्थी पर कनखल स्थित जगद्गुरु आश्रम में धार्मिक अनुष्ठान हुए। जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज ने श्रद्धालुओं को भगवान गणेश के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। जगद्गुरु शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि भगवान गणेश प्रथम पूज्य देव हैं और उनकी आराधना से मनुष्य को सद्बुद्धि, विवेक और ज्ञान की प्रेरणा मिलती है। गणेश चतुर्थी भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। इस पर्व के माध्यम से समाज में संस्कार, सद्भाव और सकारात्मकता का संदेश पहुंचता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से भगवान गणेश के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कनखल स्थित जगद्गुरु आश्रम में गणेश चतुर्थी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यह बात कही।कार्यक्रम यह भी पढ़ें- आस्था और उल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.