नवादा, सितम्बर 1 -- इस वर्ष गणेश चतुर्थी अमृत योग और सर्वार्थ सिद्धि योग के अनूठे मेल में मनायी जाएगी। 14 सितंबर से 10 दिवसीय गणेशोत्सव की शुरुआत होगी और इसका समापन 24 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर होगा। अभिषेक पूजा व श्री गणेश महोत्सव को लेकर अभी से उत्साह दिखने लगा है, साथ ही पूजा समितियों की गतिविधियां भी बढ़ गयी हैं। अभी से ही भव्य पंडालों का निर्माण कार्य आरम्भ कर दिया गया है। पूजा समितियां अपने-अपने पंडाल को विशिष्ट बनाने को लेकर लगातार बैठकें कर रूपरेखा तैयार करने में जुटी हैं। यह भी पढ़ें- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: सर्वार्थ सिद्धि योग और रोहिणी नक्षत्र का संयोग, जानें पूजा का शुभ मुहूर्तपूजन विधि विघ्न कर्ता की शुभकारी पूजा होगी दुर्लभ संयोग में शहर के ज्याोतिषाचार्य पंडित धर्मेन्द्र झा ने बताया कि 14 सितंबर सोमवार को बेहद हर्षोल्ला...