गणेश-कार्तिकेय जन्म एवं विवाह प्रसंग सुन श्रद्धालु हुए भावविभोर
संतकबीरनगर, जून 1 -- धर्मसिंहवा, हिन्दुस्तान संवाद। धर्मसिंहवा क्षेत्र के मेहदूपार स्थित परमपूज्य श्री बीरा बाबा देव स्थान पर मलमास के पावन अवसर पर आयोजित महारुद्राभिषेक एवं शिवमहापुराण कथा ज्ञानयज्ञ का आध्यात्मिक वातावरण दिन-प्रतिदिन भक्तिमय होता जा रहा है।कथा व्यास पंडित प्रज्ञान शुक्ला प्रसून ने भगवान शिव और माता पार्वती के दिव्य विवाह के उपरांत भगवान गणेश एवं भगवान कार्तिकेय के जन्म, उनके बाल्यकाल, महिमा तथा विवाह से जुड़े प्रसंगों का अत्यंत रोचक, मार्मिक एवं आध्यात्मिक वर्णन किया। उन्होंने बताया कि भगवान गणेश को प्रथम पूज्य होने का गौरव कैसे प्राप्त हुआ तथा भगवान कार्तिकेय ने अपने तेज, पराक्रम और ज्ञान से देवताओं के बीच विशेष स्थान बनाया। कथा के माध्यम से उन्होंने कहा कि शिव परिवार त्याग, प्रेम, समर्पण और पारिवारिक एकता का प्रतीक है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.