मथुरा, मार्च 3 -- मथुरा। थाना हाइवे के अंतर्गत राधापुरम से गणेशरा वाले नाले के समीप कच्चे रास्ते पर पेड पर एक युवक का शव गले में फंदा लगाये लटका मिला। प्रभारी निरीक्षक हाइवे शैलेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे कंट्रोल से सूचना मिली कि राधापुरम से गणेशरा वाले नाले के समीप पेड़ पर युवक का शव लटका है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर युवक के शव को नीचे उतरवाया। इस दौरान उसके पास से मिले ई-श्रमिक कार्ड के माध्यम से युवक की शिनाख्त देवकरन (35) निवासी अमरपुर कालोनी, गणेशरा के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे शव पोस्टमार्टम को भिजवाया। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.