रुडकी, मार्च 10 -- उत्तराखंड विधानसभा के गैरसैंण में चल रहे बजट सत्र के दौरान रुड़की विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रदीप बत्रा ने गणेशपुर क्षेत्र में एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) द्वारा कराए गए सीवर लाइन निर्माण से हुए नुकसान का मामला सदन में उठाया। उन्होंने इस संबंध में एक याचिका प्रस्तुत करते हुए प्रभावित परिवारों को जल्द मुआवजा दिलाने की मांग की। विधायक प्रदीप बत्रा ने सदन को अवगत कराया कि रुड़की के गणेशपुर क्षेत्र में एडीबी परियोजना के अंतर्गत कराए गए सीवर लाइन निर्माण कार्य में अनियमितताओं के कारण कई स्थानों पर लीकेज की समस्या उत्पन्न हो गई है। इससे आसपास के मकानों, दीवारों और अन्य संपत्तियों को गंभीर नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों के घरों में दरारें आने और भूमि धंसने जैसी समस्याएं सामने आई हैं, जिससे क्षेत्रवासियों को भारी परेशानी का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.