सहारनपुर, जनवरी 29 -- दिल्ली-दून नेशनल हाईवे पर गणेशपुर फ्लाइओवर पर गुरुवार रात भीषण हादसा हो गया। देहरादून से सहारनपुर की ओर जा रहे दो स्कूटी सवार चार युवक हाईवे पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से जा टकराए। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान अभिमन्यु पुत्र भूपेंद्र उम्र 21 और दीपक पुत्र बिजेंद्र उम्र 25 निवासी हसनपुर देहात कोतवाली जिला सहारनपुर के रूप में हुई। हादसा रात करीब 10:00 बजे गणेशपुर फ्लाइओवर पर शिवालिक फार्म के सामने हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अक्षय शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत जिला चिकित्सालय भिजवाया। पुलिस के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक हादसे के बाद मौके स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.