रुडकी, जून 27 -- रुड़की, कार्यालय संवाददाता। गणेशपुर क्षेत्र से पनियाला रोड को जोड़ने वाली प्रमुख सड़क कई स्थानों से पूरी तरह टूट चुकी है। इससे राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर आवाजाही मुश्किल हो गई है। खासकर गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को सबसे अधिक दिक्कत उठानी पड़ रही है। बरसात शुरू होने से पहले सड़क की मरम्मत नहीं हुई तो हालात और भी गंभीर हो जाएंगे। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाएगा और लोगों का निकलना मुश्किल हो जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...