मुजफ्फर नगर, अप्रैल 2 -- खतौली। कोतवाली क्षेत्र के गणेशपुरी से दो बच्चों के लापता होने से हड़कंप मचा हुआ है। बच्चों के साथ अनहोनी की आशंका के चलते परिजनों ने तहरीर देकर बरामदगी की मांग की। बुधवार को गणेशपुरी निवासी संदीप का भाई पड़ोसियों के साथ कोतवाली में पहुंचा। बताया कि मंगलवार दोपहर से संदीप का बच्चा वंश लापता है। इसके अलावा चलसीना निवासी नौवी कक्षा का छात्र वंश पुत्र रामपाल अपने मामा के घर आया हुआ था वो बच्चा भी गायब है। दोनों बच्चों के लापता होने के बाद से परिजन रातभर तलाश करते रहे, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस से बरामदगी की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...