वाराणसी, दिसम्बर 31 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। महापौर अशोक कुमार तिवारी ने बुधवार को गणेशपुर, फुलवरिया और लोढ़ान वार्ड में 6.70 करोड़ से 30 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें गणेशपुर और फुलवरिया में 13, लोढ़ान में चार कार्य शामिल हैं। खरगपुर में जच्चा-बच्चा केंद्र से आंगनबाड़ी केंद्र तक 70.58 लाख से सीसी रोड का निर्माण भी शामिल है। हटिया, श्रीराम नगर कॉलोनी खरगपुर और वासुदेवपुर में करीब 22 लाख की लागत से इंटरलॉकिंग समेत अन्य कार्य होंगे। फुलवरिया में गंगापुरी कॉलोनी में 29.97 लाख रुपये से इंटरलॉकिंग, लहरतारा क्षेत्र में 26.24 लाख रुपये, चौरामाता मंदिर से हनुमान मंदिर तक 23.25 लाख रुपये से गलियों का निर्माण होगा। इसके अलावा मयूर विहार कॉलोनी, वरुणापुरी कॉलोनी, इमिलिया घाट में विकास कार्य होंगे। लोढ़ान में 26.92 लाख रुपये की लागत से इंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.