गणेशनगर में जल निकासी की व्यवस्था न होने से परेशानी
जौनपुर, मई 31 -- खेतासराय। क्षेत्र के मानीकला गणेशनगर में जल निकासी की व्यवस्था न होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जल जमाव होने से आवागमन में समस्या आ रही है। जल जमाव से मच्छरों के पनपने से बीमारी का खतरा बना रहता है। मानीकला से झांसेपुर होते हुए खेतासराय नेशनल हाइवे को जोड़ने वाली सड़क पर हल्के वाहनों का आवागमन रहता है। मानीकला गांव के गणेशनगर में जल निकासी की व्यवस्था नहीं है। सड़क पर फैले नाली के गंदे पानी और कीचड़ की वजह से अक्सर दोपहिया वाहन चालक फिसलकर गिर जाते हैं। गांव निवासी शुभम विद्यार्थी मोदनवाल ने बताया कि उन्होंने यशनाथ विश्वकर्मा के साथ इस समस्या के समाधान के लिए राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव को लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया था। मंत्री ने जल निकासी की व्यवस्था का आश्वासन भी दिया था। फिलहाल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.