मिर्जापुर, मई 4 -- मिर्जापुर, संवाददाता। बिजनेस प्लान के तहत बुधवार को नगर के लालडिग्गी स्थित 33/11केवी उपकेंद्र के पैनल बदलने और 11 केवी फीडर के द्वि-भाजन का कार्य कराने के लिए 220 केवी नटवा से पोषित 33 केवी लालडिग्गी की विद्युत आपूर्ति सुबह सात से 11 बजे तक बाधित रहेगी। जिससे त्रिमोहानी, नारघाट, लालडिग्गी, गणेशगंज, बुंदलेखंडी, पक्काघाट आदि क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी देते हुए नगरीय विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता आरके यादव ने उपभोक्ताओं से पानी आदि की अग्रिम व्यवस्था कर लेने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.