गणुवासिरमोली के पंचायतघर के पास मृत मिला गुलदार
बागेश्वर, अप्रैल 4 -- धरमघर वन रेंज के अंतर्गत गणुवासिरमोली गांव के पंचायतघर के पास एक गुलदार अचेतावस्था में मिला, जिसकी वन विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच प्रक्रिया शुरू की। गांव निवासी चंद्रशेखर जोशी ने शनिवार सुबह पंचायतघर के पास गुलदार को अचेत अवस्था में देखा, जिसके मुंह से झाग निकल रहा था। उन्होंने इसकी जानकारी ग्राम प्रधान नीमा धामी को दी, जिसके बाद वन विभाग को सूचित किया गया। सूचना पर रेंजर दीप जोशी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक गुलदार दम तोड़ चुका था। वन विभाग ने शव को कब्जे में लेकर लीसा फैक्ट्री अन्नपूर्णा के पास पहुंचाया, जहां पशुपालन विभाग की टीम ने पोस्टमार्टम किया। रेंजर दीप जोशी ने बताया कि प्रथम दृष्टया गुलदार की मौत कमजोरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.