रांची, फरवरी 28 -- रातू, प्रतिनिधि। गणिनाथ गोविंद ट्रस्ट द्वारा नवनिर्मित मंदिर में श्री गणिनाथ बाबा, शिव परिवार, श्रीराम दरबार, श्री हनुमान और श्री राधाकृष्ण की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा शनिवार को की जाएगी। इसके बाद सभी देवी-देवताओं के विग्रह श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए उपलब्ध होंगे। तीन दिनी समारोह के दूसरे दिन शुक्रवार को विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। इनमें वेदी पूजन, वस्त्राधिवास, अन्नाधिवास, धृताधिवास, मिष्ठानधिवास, धुपाधिवास, औषधाधिवास, महास्नान, देवताओं का नगर भ्रमण और शैयाधिवास जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान विद्वान पुरोहितों के मंत्रोच्चार से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। शाम को सभी अनुष्ठानों की समाप्ति के बाद महाआरती की गई, जिसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण हुआ। गोविंदपुरम में आयोजित इस समारोह में सैक...