भागलपुर, जुलाई 28 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता मारवाड़ी कॉलेज केंद्र पर 24 जुलाई को निष्कासित हुए तीन विद्यार्थियों में दो पीजी गणित विभाग के थे, जबकि एक टीएनबी कॉलेज पीजी फिजिक्स का परीक्षार्थी था। जो पहले से लिखी हुई उत्तर पुस्तिका को सादी उत्तर पुस्तिका की जगह बदलते हुए पकड़ा गया था। ऐसे में परीक्षा केंद्र ने प्रबल आशंका जताई है कि गणित ही नहीं फिजिक्स विषय का प्रश्न पत्र लीक हुआ है। तभी विद्यार्थी परीक्षा में लिखी उत्तर पुस्तिका बदलते पकड़ा गया था। यह भी पढ़ें- आज परीक्षा विभाग भेजी जाएगी रिपोर्टकार्रवाई की प्रक्रिया मामले को लेकर कार्रवाई तेज कर दी गई है। परीक्षा केंद्र ने निष्कासित विद्यार्थियों की पूरी रिपोर्ट सील उत्तर पुस्तिका के साथ परीक्षा विभाग को दे दिया है। साथ ही कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक ने प्राचार्य के माध्यम से विवि को कार...