मुजफ्फरपुर, जनवरी 31 -- बंदरा। प्रखंड मुख्यालय के सभागार में शनिवार को नेतृत्व संवर्धन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें प्रखंड के 45 स्कूलों में वर्ग छह से आठ तक में गणित व विज्ञान पढ़ाने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। बीडीओ आमना वसी ने सभी शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र दिया। इस मौके पर डीडीओ नीरज कुमार, प्रखंड तकनीकी दल के सदस्य अभिषेक कुमार, सुजीत कुमार सिंह, सुमित कुमार, जयशंकर प्रसाद, शाहिद रेजा आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.