मधुबनी, मार्च 11 -- मधुबनी, निज संवाददाता। जिले में मॉडल स्कूलों में कक्षा 9 में दाखिला के लिए बुधवार को प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित की गई। जिले के विभिन्न प्रखंडों से 4029 छात्र-छात्राओं ने अपना आवेदन दाखिल किया है। जिले में आठ परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां कड़ी निगरानी के बीच दो पालियों में परीक्षा संपन्न हुई। डीईओ अक्षय कुमार पांडेय ने बताया कि परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय मेधा छात्रवृत्ति योजना के तहत किया गया। परीक्षा के बाद तैयार होने वाली मेधा सूची और लिखित परीक्षा के प्रदर्शन के आधार पर छात्रों का चयन मॉडल स्कूलों में किया जाएगा। चयनित छात्रों को सरकार की ओर से प्रतिमाह एक हजार रुपये छात्रवृत्ति भी दी जाएगी। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया गया। परीक्षा केंद्रों पर छात्रों के बैठने की समुचित व्यवस्था की गई थी और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.