सीतामढ़ी, मई 9 -- सीतामढ़ी। जिले के छह केन्द्रों पर शनिवार को बीआरएबीयू की स्नातक थर्ड सेमेस्टर (सत्र 2024-28) की परीक्षा दूसरे दिन शांतिपूर्वक हुई। प्रथम पाली में ग्रुप सी के तहत निर्धारित विषयों फिजिक्स, हिन्दी, गणित, मनोविज्ञान, समाज शास्त्र, मार्केटिंग व द्वितीय पाली में ग्रुप डी के तहत निर्धारित विषयों इतिहास, म्यूजिक, भोजपुरी, मानप संसाधन मैनेजमेंट व जूलॉजी की परीक्षा आयोजित हुई। एसआरके गोयनका कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक डॉ. उमेश कुमार शर्मा ने बताया कि केन्द्र पर दोनों पाली की परीक्षा में कुल निर्धारित 1418 परीक्षार्थियों में 1406 परीक्षार्थी शामिल हुए। इसी तरह उर्मिला देवी सदानंद यादव गुरुकुल डिग्री कॉलेज के केन्द्रााधीक्षक प्रो. नूतन रमण ने बताया कि केन्द्रों पर दोनों पाली में कुल निर्धारित 1560 परीक्षार्थियों में 1530 परीक्षार्थी श...