बुलंदशहर, फरवरी 27 -- जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में शुक्रवार का दिन छात्र-छात्राओं के लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं रहा। जिले के 109 केंद्रों पर आयोजित हुई इस परीक्षा में गणित और भौतिक विज्ञान जैसे कठिन विषयों का खौफ साफ नजर आया। सीसीटीवी कैमरों की तीसरी आंख के पहरे के बीच जिले भर में कुल 1655 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किनारा कर लिया है। डीआईओएस ने केंद्रों पर पहुंचकर निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को देखा। केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम रहे। शुक्रवार को पहली पाली की शुरुआत हाईस्कूल के सबसे महत्वपूर्ण विषय गणित के साथ हुई। गणित के पेपर को लेकर छात्रों में पहले से ही तनाव देखा जा रहा था, जिसका असर आंकड़ों में भी झलका। जिले में इस परीक्षा के लिए कुल 32,010 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, लेकिन जब परी...