सीतामढ़ी, अक्टूबर 7 -- ​सीतामढ़ी। जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर स्नातक (सत्र 2024-28) के चौथे सेमेस्टर की परीक्षा मंगलवार को दूसरे दिन भी शांतिपूर्ण माहौल में हुई। दूसरे दिन दोनों पालियों में मेजर विषयों के पांचवे पत्र की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा का संचालन दो पालियों में हुआ। प्रथम पाली में ग्रुप ' सी' के तहत मेजर विषय रसायनशास्त्र , अकाउंट्स एंड फाइनेंस, बॉटनी, हिन्दी गणित आदि विषयों के पांचवें पत्र की परीक्षा हुई। वहीं, द्वितीय पाली में ग्रुप ' डी' के अंतर्गत अर्थशास्त्र, भूगोल, मनोविज्ञान, फिजिक्स और म्यूजिक आदि विषयों की परीक्षा ली गई। ​ यह भी पढ़ें- परीक्षा में आसान सवालों से विद्यार्थियों को राहतसुरक्षा इंतजाम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...