विकासनगर, जुलाई 18 -- राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय डाकपत्थर में चल रहे सेवारत शिक्षक प्रशिक्षण के तहत शनिवार को शिक्षकों को गणित विषय के प्रभावी शिक्षण में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) के उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षकों ने बताया कि गणित का अधिगम शिक्षकों और विद्यार्थियों दोनों के लिए चुनौतीपूर्ण होता है तथा पारंपरिक शिक्षण पद्धतियां सभी विद्यार्थियों की अधिगम आवश्यकताओं को पूरी तरह पूरा नहीं कर पातीं। ब्लॉक रिसोर्स पर्सन सोनाक्षी नौटियाल और प्रीति जोशी ने बताया कि मुक्त एवं मुक्त स्रोत सॉफ्टवेयर की सहायता से शिक्षक सिमुलेशन, शैक्षिक खेल और संवादात्मक ग्राफ जैसे डिजिटल संसाधन तैयार कर सकते हैं। इससे विद्यार्थियों की वैचारिक समझ विकसित होती है, उनकी रुचि बढ़ती है और अधिगम अधिक प्रभावी बनता है। यह भी पढ़ें- शिक्षकों को डि...