बागपत, मार्च 9 -- सोमवार को सीबीएसई की कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं में गणित विषय का पेपर हुआ। परीक्षा को लेकर छात्र काफी टेंशन में दिखे, कुछ ने पेपर काफी कठिन बताया तो कुछ ने काफी आसान। सीबीएसई बोर्ड 12वीं की गणित विषय की परीक्षा में सघन चेकिंग के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्र पर प्रवेश दिया गया। परीक्षा को लेकर छात्र काफी उत्साहित दिखाई दिए। जिले में 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए जनपद में कुल 14 केंद्र बनाए गए हैं। 10वीं में 5770 और 12वीं में 4647 विद्यार्थियों का पंजीकरण है यानी इस बार सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में कुल 10417 परीक्षार्थी सम्मिलित हो रहे हैं। परीक्षा सकुशल सम्पन्न हुई। वहीं, परीक्षा शुरू होने से पहले छात्रों को पढ़ने का 15 मिनट का समय दिया हुआ है। पेपर खत्म होने के तुरंत बाद छात्रों की अलग अलग राय देखने को मिली।छात्र-छा...