गणित विभाग के विद्यार्थियों का राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन
रांची, मई 29 -- रांची, विशेष संवाददाता। केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड (सीयूजे) के गणित विभाग के विद्यार्थियों ने आईआईटी जेएएम-2026, गेट-2026 और एनपीटीईएल परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। आईआईटी जेएएम-2026 में आकाश राज ने ऑल इंडिया रैंक 447 प्राप्त किया, जबकि रामाशंकर यादव ने 918वीं रैंक हासिल की। एमएस स्टैटिस्टिक्स में शक्ति कुमार ने 715वीं रैंक हासिल की। स्नेहा बेज, अमन सिंह तोमर व तसनीम अहमद ने भी सफलता प्राप्त की। विभाग के छात्र विनायक पंडित ने गेट-2026 में सराहनीय प्रदर्शन किया। वहीं, एनपीटीईएल, में भी विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल कीं। विनायक पंडित ने सेजमैथ के साथ कम्प्यूटेशनल गणित में अखिल भारतीय रैंक-1 प्राप्त की, जबकि शाइस्ता अंवर ने- आर सॉफ्टवेयर के साथ डेटा साइंस के लिए अन्वेषणात्मक डेटा व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.