बेगुसराय, अगस्त 4 -- भगवानपुर, निज संवाददाता। कक्षा 6 से 8 के बच्चे गणित और विज्ञान प्रोजेक्ट के जरिए सीखेंगे। जिले कार्यक्रम अधिकारी, प्रारंभिक शिक्षा एवं सर्व शिक्षा अभियान बेगूसराय ने पत्र जारी कर 5 अगस्त से 7 अगस्त 2026 तक प्रखण्ड स्तर पर एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित करने का निर्देश दिया है।

कार्यशाला की तिथियाँ 5 अगस्त को बछवाड़ा, बरौनी, बेगूसराय, चेरिया बरियारपुर, भगवानपुर व साहेबपुर कमाल, 6 अगस्त को बखरी, वीरपुर, मंसूरचक, नावकोठी एवं छौड़ाही और 7 अगस्त को बलिया, डंडारी, गढ़पुरा, खोदाबंदपुर, मटिहानी, शाम्हों एवं तेघड़ा का तिथि निर्धारित की गई है।

शिक्षकों की भागीदारी कार्यशाला में कक्षा 6-8 के प्रधानाध्यापक/प्रभारी प्रधानाध्यापक और गणित-विज्ञान विषय पढ़ाने वाले शिक्षकों को शामिल होना अनिवार्य है। कार्यशाला में पाठ्य पुस्त...