गणित-विज्ञान क्लबों से सामुदायिक समस्याओं के समाधान पर हुई परिचर्चा
पलामू, सितम्बर 26 -- मेदनीनगर, प्रतिनिधि। गणित एवं विज्ञान क्लबों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को राज्यस्तरीय मासिक वेबिनार आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न जिलों के गणित एवं विज्ञान शिक्षकों ने भाग लिया। वेबिनार का विषय, सामुदायिक समस्याओं से नवाचारपूर्ण समाधान की ओर : गणित एवं विज्ञान क्लबों के माध्यम से परियोजना-आधारित अधिगम, था। मुख्य वक्ता भारती एयरटेल फाउंडेशन के प्रोग्राम हेड शशि प्रकाश संजय और पलामू के नोडल अधिकारी डॉ. राजीव कुमार सिंह रहे जिन्होंने शिक्षकों को स्थानीय समस्याओं की पहचान कर विद्यार्थियों के माध्यम से उनके व्यावहारिक और नवाचारपूर्ण समाधान विकसित करने की प्रक्रिया समझाई। वेबिनार में समस्या की पहचान, प्रश्न निर्माण, जांच-पड़ताल, समाधान वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.