आजमगढ़, जून 8 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी से शिक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही है। गणित, विज्ञान और अंग्रेजी जैसे महत्वपूर्ण विषयों के अध्यापकों के अभाव में छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। हालत यह है कि जिले के 24 राजकीय विद्यालयों में प्रवक्ता के 85 पद रिक्त हैं। वहीं नए शैक्षणिक सत्र में नामांकन अभियान भी अपेक्षित गति नहीं पकड़ सका है। कई विद्यालय नए प्रवेश के मामले में सौ का आंकड़ा तक नहीं छू पाए हैं।

शिक्षकों की कमी जिले में कुल 24 राजकीय विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इनमें शिक्षकों के प्रवक्ता पद के कुल 115 पद सृजित हैं। इनमे 29 प्रवक्ता पद शिक्षक कार्यरत है। वही 85 शिक्षकों के पद खाली हैं। कई महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक भी नहीं हैं। राजकीय विद्यालयों में हाईस्कूल में गणित विषय के ...