गणित-विज्ञान के शिक्षकों की हुई क्षमता संवर्धन कार्यशाला
मथुरा, मई 17 -- समग्र शिक्षा माध्यमिक, उत्तर प्रदेश के अंतर्गत संचालित एसटीईएम सुधार कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को जनपद में खान एकेडमी इंडिया के सहयोग से राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के गणित एवं विज्ञान शिक्षकों हेतु एक दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ।कार्यशाला में जनपद के विभिन्न राजकीय माध्यमिक विद्यालयों से गणित एवं विज्ञान विषय के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को खान एकेडमी प्लेटफॉर्म पर शिक्षक एवं विद्यार्थी खाते निर्माण, कोर्स असाइनमेंट, विद्यार्थियों की सीखने की प्रगति का विश्लेषण तथा प्लेटफॉर्म के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रभावी ढंग से सीखने में सहयोग प्रदान करने संबंधी विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का संचालन खान एकेडमी के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.