फरीदाबाद, अप्रैल 5 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप (एनएमएमएस) के हालिया परिणामों में फरीदाबाद की स्थिति एक बार फिर चिंता का विषय बनकर सामने आई है। स्मार्ट सिटी के विद्यार्थियों को गणित-विज्ञान के प्रयोग करने में रुझान कम है। वहीं, दूसरी ओर बोर्ड परीक्षाओं की तरह इस परीक्षा में भी जिले का प्रदर्शन कमजोर रहा है। फरीदाबाद से मात्र 32 विद्यार्थी ही इस प्रतिष्ठित परीक्षा में सफल हो सके हैं, जो अन्य जिलों के मुकाबले काफी कम है।राज्य स्तर पर जारी सूची में हिसार, भिवानी, अंबाला और गुरुग्राम जैसे जिलों के 100 से अधिक छात्रों ने सफलता हासिल की है, जबकि पलवल और नूंह का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। हैरानी की बात यह है कि एससीईआरटी द्वारा जारी सूची में इन दोनों जिलों का नाम तक शामिल नहीं है, जिससे साफ है कि वहां से एक भी ...